फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Master in Library Science Students raised issue of increase in allowances

बीएचयूः एमलिब छात्रों ने उठाया भत्ता वृद्धि का मुद्दा, कुलपति कार्यालय पर धरना देकर की नारेबाजी

Mon, 25 Oct 2021 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Oct 2021 09:48 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के छात्रों ने बताया कि भत्ते को 5 हजार से बढ़ाकर 11 हजार करने की मांग कई बार करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ही धरने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
BHU Master in Library Science Students raised issue of increase in allowances
kashi hindu vishwavidyalay bhu - फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu

विस्तार

बीएचयू में मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस के छात्रों ने एक बार फिर भत्ते में वृद्धि का मुद्दा उठाया है। छात्रों ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी भी की। उधर, कुलपति से बातचीत में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। जिसके बाद छात्रों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के छात्रों ने बताया कि भत्ते को 5 हजार से बढ़ाकर 11 हजार करने की मांग कई बार करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ही धरने का निर्णय लिया गया है। 31 अगस्त को कुलपति से बातचीत के दौरान भी मामले को शिक्षा मंत्रालय के पास भेजने और जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। धरने में गिरीश तिवारी, सुधांशु सोनी, कुणाल, शुभम, सतीश, अमरजीत, साहिल, अमित, परमानंद, संजय, नीरज, हरेंद्र, अश्वनी, कांची, निधि, राखी, संध्या, सरस्वती आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed