{"_id":"59c9428e4f1c1bac538b463d","slug":"bhu-lathi-charge-samjawadi-party-against-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU में बवालः सपाइयों का दो घंटे तक बीएचयू गेट पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में बवालः सपाइयों का दो घंटे तक बीएचयू गेट पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तीन विधायक, एमएलसी समेत 109 सपाई गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में बवाल के मामले में सोमवार को सपा भी कूद पड़ी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर तीन विधायकों समेत सपा का आठ सदस्यीय जांच दल सैकड़ों सपाइयों के साथ सोमवार को 10.30 बजे सर्किट हाउस से बीएचयू के लिए निकला।
रास्ते में चौकाघाट एवं कमच्छा पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे सपाई बीएचयू के मुख्य द्वार पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इस पर सपाइयों ने हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे तक पुलिस और सपाइयों के बीच धक्का मुक्की होती रही।
जांच दल के सदस्य बीएचयू के अंदर जाकर छात्र-छात्राओं से वार्ता करना चाहते थे। करीब दो घंटे तक लंका पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान साढ़े ग्यारह से एक बजे तक बीएचयू का मुख्य द्वार बंद रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने एक विधायक, दो एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 109 सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें दो रोडवेज बसों से पुलिस लाइन ले गई। यहां से उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
जांच दल में शामिल एलएलसी रामवृक्ष यादव, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह , छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव , जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव , महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह शामिल हैं।

बीएचयू के बवाल को राष्ट्रीय मुद्दा बनाएगी सपा
सपाइयों का दो घंटे तक बीएचयू गेट पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में बवाल को सपा राष्ट्रीय मुद्दा बनाने में जुट गई है। पार्टी पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर जोर देने की तैयारी में है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बीएचयू बवाल की जांच करने आई कमेटी में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज करने के साथ उनके साथ अभद्रता भी की है।
बीएचयू प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बवाल में विद्यार्थी परिषद, विहिप और हियुवा के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। जांच कमेटी मंगलवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को देगी। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
कमेटी में शामिल एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि घटना के बाद अभिभावक अपनी बेटियों को बीएचयू में पढ़ने से पहले सौ बार सोचेंगे। उन्होंने कहा कि वाराणसी से सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।
सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार बेटियों पर लाठी चलवा रही है। एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि हैरत इस बात की है कि नवरात्र में पुलिस के जवान छात्राओं को लाठियों से पीट रहे थे।
महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि बीएचयू आरएसएस का गढ़ बन गया है। छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय देव ने दावा किया कि हॉस्टल में कुछ छात्राओं को शिकायत करने से जबरन रोका जा रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने भी घटना के जिम्मेदार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।