फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU junior doctor and youth fight again

बीएचयू में देर रात बवाल : पेट्रोल बम चले, फायरिंग हुई, पुलिस बूथ और बाइकें फूंकीं

Tue, 25 Sep 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 25 Sep 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
BHU junior doctor and youth fight again
देर रात बिगड़ा माहौल, हड़ताल पर जा सकते हैं जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू परिसर में सोमवार की देर रात फिर माहौल बिगड़ गया। मरीज के लिए बेड न होने की बात कहने पर  शाम को पहले जूनियर डॉक्टरों से छात्रों ने मारपीट की उसके बाद डॉक्टरों ने छात्रों को पीट दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फिर देर रात बवाल बढ़ गया छात्रों ने एकत्रित होकर जमकर उपद्रव किया। एलडी गेस्ट हाउस के पास पुलिस बूथ को जला दिया, हिंदी विभाग के पास आगजनी की। एसबीआई के एटीएम को तोड़ डाला और दो बाइक जला दीं। पेट्रोल बम चलाए गए और फायरिंग भी की। पथराव में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन


छात्रों ने बिरला चौराहे पर भी आगजनी की। सूचना पाकर मौके पर नौ थानों की पुलिस फोर्स, सीओ भेलूपुर और एसडीएम के साथ ही एक कंपनी पीएसी और तीन वज्र वाहन के साथ पहुंच गई और माहौल को शांत करने का प्रयास करने लगी  देर रात तक छात्र लाइट बंद करके तोड़फोड़ और गुरिल्ला युद्ध की तरह पथराव करते रहे। जिसके चलते फोर्स आगे बढ़ने में हिचकती रही। 
विज्ञापन


सर सुंदरलाल अस्पताल के छठवें तल पर मेल सर्जरी वार्ड में एक मरीज को भर्ती कराने को लेकर विवाद हुआ। मरीज के साथ आए छात्र ने वार्ड में मौजूद एक जूनियर डॉक्टर से बेड दिलवाने की बात कही। इस पर डॉक्टर ने बेड न होने की जानकारी दी, जिस पर नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान छात्रों ने जूनियर डॉक्टर की पिटाई कर दी और तोडफोड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से करीब आधे घंटे तक यहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस बीच छात्र बाहर आए और इसकी शिकायत करने जा रहे थे कि परिसर में मेडिकल छात्रावास के बाहर कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। छात्रों के मुताबिक मारपीट करने वालों में जूनियर डॉक्टर शामिल थे। दोनों तरफ से एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

देर रात छात्रों पर लाठी चार्ज के बाद किसी तरह स्थिति नियंत्रण में लायी जा सकी। फिलहाल मौके पर प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण कर रहे हैं और कैंपस में तनावपूर्ण शांति है। बीएचयू प्रशासन से वार्ता के बाद एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है पर अभी भी तनाव कायम है।

बबाल का कारण खुद बीएचयू प्रशासन

BHU junior doctor and youth fight again
6 छात्र घायल, इससे पहले मारपीट में जूनियर डॉक्टरों को भी चोटें आईं - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू प्रशासन की अदूरदर्शिता के कारण विश्वविद्यालय का माहौल जब-तब खराब हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन हर मौके पर बेबस हो जाता है। कारण यह है कि न तो दोषियों की शिनाख्त ढंग से होती है और न ही उन पर कार्रवाई हो पाती है। हर बार जब भी परिसर में बवाल होता है, चंद छात्र ही इसके पीछे होते हैं लेकिन कार्रवाई का मौका आने पर सबको बचा दिया जाता है। 

बताया जाता है कि सोमवार देर शाम सर सुंदरलाल अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच कहासुनी और हाथापाई की घटना के बाद माहौल सामान्य होने की तरफ था। बिड़ला हॉस्टल के छात्रों का आरोप है कि इसी दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ हॉस्टल के सामने एक छात्र की पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड छात्र को साथ ले गया। इसके बाद ही माहौल बिगड़  गया और पथराव के साथ आगजनी की घटना होने लगी। उधर, जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने परिसर के अंदर का माहौल अनियंत्रित देखा तो वे सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके से चले गए। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस रवैये को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में भारी नाराजगी है।

उत्पाती छात्रों पर पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां

BHU junior doctor and youth fight again
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर छात्रों ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला
जूनियर डाक्टरों और युवकों में हुआ बवाल देर रात बढ़ गया। शिकायत थाने तक पहुंची तो बीएचयू के दो हॉस्टल आमने-सामने आ गए। बिड़ला और धन्वंतरी हॉस्टल के छात्र एक दूसरे पर पथराव करने लगे। पथराव के बाद चीफ प्राक्टर और प्रशासनिक अधिकारी के सामने ही दो बाईकों में आग लगा दी।

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई और उपद्रवियों को वहां से तितर- बितर किया।  पूरे परिसर में अराजकता का माहौल था। जब विश्वविद्यालय प्रशासन से मोर्चा नहीं संभाला गया तो पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

मंगलवार अहले सुबह वाराणसी डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी मौके पर पहुंचे। यहां बिडला हॉस्टल के छात्रों की शिकायत पर धंवंतरी छात्रावास में बंधक बनाये गये दो छात्रों को मुक्त कराया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed