फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu iit smart city

बीएचयू में स्मार्ट सिटी सेल की होगी स्थापना

Mon, 01 Jun 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhu iit smart city
वाराणसी। काशी के विकास के लिए वाराणसी स्मार्ट सिटी एवं आईआईटी बीएचयू संयुक्त प्रयास से आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे। इसके लिए वेब-आधारित बैठक का आयोजन किया। दोनो संस्थाओं के प्रमुखों ने बीएचयू के अंदर ही एक ‘स्मार्ट सिटी’ सेल की स्थापना करने पर सहमति जताई। जिसमें विभिन्न तकनीकों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। जो स्मार्ट सिटी में प्रबंधन का सहयोग एवं मार्गदर्शन करेंगे। दोनो संस्थान आपसी सहयोग के स्तर को बढ़ाने के लिए कई बिंदुओं पर सहमति जताई।
विज्ञापन

इनमें सूचना प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विभाग से आने वाले सत्रों में इंटर्न के रूप में काम करने के लिए आईआईटी के छात्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वाराणसी स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के लिए संरचनात्मक डिजाइन एवं डिजाइन की समीक्षा में आईआईटी सहायता ली जाएगी। गतिमान परियोजनाओं के संभावित पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा। परियोजना के क्रियांन्वयन में आवश्यक उपाय एवं सुझाव देना, परियेाजना के कार्यो के संदर्भ में उसकी गुणवता, स्थिरता, वाराणसी के धरोहरों के संरक्षण, पारिस्थितिक तंत्र का परीक्षण शामिल है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डॉ. निखिल साबू, आईआईटी-बीएचयू और डॉ. अनुष, आईआईटी-भुवनेश्वर ने संयुक्त रूप से प्रस्तुतीकरण के माध्यम से फुटपाथों पर पेरवीअस पेवर ब्लॉक की विशेषताओं के बारे में बताया। ये विशेष प्रकार के पेवर ब्लॉक वर्षा के जल को संचयन करने एवं जल निकासी के समस्याओं से निपटने में उपयोगी सिद्ध होगें। वाराणसी नगर निगम व वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे परियोजनाओं में इन विशेष प्रकार के पेवर ब्लाक का प्रयोग किये जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा के दौरान समय-समय पर संयुक्त रूप से तकनीकी विषयों पर वेबिनार और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। जोे नगर के कुशल प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास करने में उपयोगी सिद्ध होगा। जिससे अन्य संस्थाए भी लाभान्वित होंगी। बैठक में वाराणसी स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त गौरांग राठी और आईआईटी बीएचयू के निदेशक, प्रो पीके जैन ने प्रतिभाग किया। बैठक में आईआईटी के प्रोफेसरों की टीम एवं वाराणसी स्मार्ट सिटी के तकनीकी टीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed