फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu iit: kashiyatra 2017 start today, westorn music will be play here

बीएचयू: स्वीडन की माइंडशिफ्ट, मलेशिया के बीट बॉक्सर के धुन पर झूमेंगे आईआईटियंस

Wed, 18 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 18 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
bhu iit: kashiyatra 2017 start today, westorn music will be play  here
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ का आगाज - फोटो : फाइल फोटो
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ का आगाज गुरुवार से हो रहा है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता भवन में काशीयात्रा की पहली शाम का शुभारंभ सरोद वादक देबंजन भट्टाचार्य की प्रस्तुति से होगा। ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति समारोह को खास बनाएगी।
इनके अलावा अगले तीन दिनों तक नृत्य, संगीत, साहित्य से जुड़ी प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें देश भर के करीब सौ से अधिक कॉलेज के ढाई हजार छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे।
काशीयात्रा की शाम सचिन जिगर के सुरों से भी सजेगी। 22 जनवरी को बॉलीवुड नाइट में संगीत की दुनिया की जानी मानी हस्ती सचिन जिगर के सुरों पर आईआईटियंस झूमेंगे।
विज्ञापन

इस बार बाहर से कई रॉक बैंड भी आ रहे हैं। इंटरनेशनल कार्निवल में इजराइल से डीजे इकोटिटो, स्वीडन के माइंडशिफ्ट मेटल बैंड इस बार काशीयात्रा को अलग ही परवान पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेशिया के एबीटसी जो कि चार साल से बीटबॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता रही है, वो भी पहली बार यहां मौजूदगी दर्ज करा रही है।
हिंदी रॉक बैंड द लोकल ट्रेन के अलावा अद्वैत रॉक बैंड की प्रस्तुति भी यहां होगी। फूड विलेज में देश भर के अलग अलग व्यंजनों का स्वाद भी काशीयात्रा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed