फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital to increase oxygen storage capacity three times

बीएचयू अस्पताल में ऑक्सीजन भंडारण की तीन गुना बढ़ेगी क्षमता, जानिए कैसे

Sat, 17 Oct 2020 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Oct 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
BHU hospital to increase oxygen storage capacity three times
बीएचयू अस्पताल - फोटो : self

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में ऑक्सीजन भंडारण की क्षमता अब तीन गुना बढ़ जाएगी। पहले से यहां 10 किलोलीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भंडारण की क्षमता है अब 20 किलोलीटर क्षमता का एक और सिलेंडर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल में किसी तरह की ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट भी स्थापित करने का काम चल रहा है। बहुत जल्द ही ये सभी व्यवस्थाएं लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन



कोरोना काल में अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में बीएचयू अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था भी की जा रही है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो.एसके माथुर ने बताया कि ऑक्सीजन भंडारण क्षमता को तीन गुना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोलीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की वर्तमान क्षमता बढ़ाने का काम अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में मदर एंड चाइल्ड केयर विंग के शुरू होने के बाद ऑक्सीजन की मांग बढ़ेगी। ऐसे में अस्पताल की ऑक्सीजन भंडारण क्षमता बढ़ाना जरूरी है। लिक्विड मेडिकल आक्सीजन का लाभ है कि कम जगहर में अधिक मात्रा में भंडारण किया जा सकता है।

इसके अलावा अस्पताल में पारंपरिक माध्यम से भी ऑक्सीजन आपूर्ति की भी व्यवस्था है। इसके लिए बड़े ऑक्सीजन सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में है और उन्हे भरने की फ्रिक्वेंशी में भी इज़ाफा किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं, जिससे कि जरूरत पड़ने पर उनका भी इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed