फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital special OPD will function two hour daily

राहतभरी खबरः बीएचयू अस्पताल में हर दिन दो घंटे चलेगी विशेष ओपीडी

Mon, 23 Jul 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 Jul 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
BHU hospital special OPD will function two hour daily
बीएचयू अस्पताल
 बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें सामान्य बीमारियों के लिए लंबी लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। पेट दर्द, सिरदर्द, बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अब हर दिन दो घंटे विशेष ओपीडी चलेगी।
विज्ञापन


सुबह आठ से 10 बजे तक ओपीडी हाल में चिकित्सा अधीक्षक, उप चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्साधिकारी मरीजों को देखेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें विभागों में रेफर किया जाएगा। बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में हर दिन पांच हजार से अधिक मरीज आते हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक समस्या तब होती है जब उन्हें पर्चा जमा करने के बाद इंतजार करना पड़ता है। अब नई व्यवस्था के बाद उनका इंतजार खत्म होगा। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने सोमवार को इस सुविधा की शुरूआत करने के बाद बताया कि सर दर्द, पेट दर्द, बुखार जैसी छोटे मर्ज में मरीजों को विभाग में पर्ची जमा कर भटकना नही होगा, उन्हें अब ओपीडी हॉल में ही इलाज मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर अस्पताल की ओर से 28 जुलाई को कमरा नंबर 302 गैस्ट्रोलॉजी विभाग में मुफ्त कराए जा रहे नि:शुल्क इलाज के  बारे में भी बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed