फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital First 24 Hour Cure of Serious Patients in Emergency Free

बीएचयू अस्पताल : इमरजेंसी में गंभीर मरीजों का पहले 24 घंटे मुफ्त इलाज

Fri, 02 Jun 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Jun 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
BHU Hospital First 24 Hour Cure of Serious Patients in Emergency Free
bhu hospital

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों का अब पहले 24 घंटे तक मुफ्त इलाज किया जाएगा। यह व्यवस्था गुरुवार से लागू हो गई। इसके बाद मरीज को संबंधित वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के सहयोग के बाद कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की पहल पर इसकी शुरुआत की गई। ट्रॉमा सेंटर में यह सुविधा शुरू होने में अभी पंद्रह दिन का समय लगेगा। बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक गंभीर मरीज आते हैं।
विज्ञापन


प्राय: सड़क दुघर्टना आदि के घायलों को तत्काल बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। अस्पताल की इमरजेंसी में 100 बेड हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अस्पताल को प्रति बेड दो लाख रुपये (प्रतिवर्ष) की राशि मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह राशि पहले एक लाख रुपये थी। सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. एसके गुप्ता द्वारा यह व्यवस्था बेहतर तरीके से चलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed