{"_id":"6106cecefb22b210435a9513","slug":"bhu-hospital-doctor-recovered-more-than-rs-one-lakh-from-patient-former-ips-amitabh-thakur-demanded-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः बीएचयू अस्पताल में मरीज से डेढ़ लाख की वसूली, पूर्व आईपीएस ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः बीएचयू अस्पताल में मरीज से डेढ़ लाख की वसूली, पूर्व आईपीएस ने की जांच की मांग
Sun, 01 Aug 2021 10:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:11 PM IST
सार
पूर्व आईपीएस ने अपनी शिकायत में बताया कि पीड़ितअजय मिश्रा की पत्नी तनिमा मिश्रा 10 मई को बीएचयू के ईएनटी चिकित्सक ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बेड के नाम पर डेढ़ लाख की अवैध वसूली की गई।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में ईएनटी चिकित्सक द्वारा मरीज से डेढ़ लाख की कथित वसूली का ऑडियो वायरल हुआ है। इस पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कराकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व आईपीएस ने अपनी शिकायत में बताया कि पीड़ितअजय मिश्रा की पत्नी तनिमा मिश्रा 10 मई को बीएचयू के ईएनटी चिकित्सक ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बेड के नाम पर डेढ़ लाख की अवैध वसूली की और इस दौरान तनिमा मिश्रा का 12 मई को गैरकानूनी ढंग से ईएनटी की ओटी के स्थान पर आयुर्वेद की ओटी में ऑपरेशन किया गया। उस दौरान कोविड टेस्ट के अलावा सभी टेस्ट बाहर से कराए गए। अंतत: तनिमा की 15 मई को मौत हो गई। पीड़ित के पास अवैध ढंग से पैसे लेनदेन का ऑडियो और अन्य साक्ष्य है।