फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital Dengue treatment crisis platelets kit finished notice on blood bank in varanasi

एक्सक्लूसिव: बीएचयू अस्पताल में डेंगू मरीजों पर संकट, प्लेटलेट्स किट खत्म, ब्लड बैंक के सीएमओ को भी नहीं मिली

Sat, 11 Sep 2021 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Sep 2021 03:44 PM IST
सार

बीएचयू में प्लेटलेट्स किट खत्म हो गई हैं। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। यहां तक कि ब्लड बैंक के सीएमओ को भी किट नहीं मिली है। अस्पताल में दो दिनों से किट नहीं हैं।

विज्ञापन
BHU hospital Dengue treatment crisis platelets kit finished notice on blood bank in varanasi
ब्लड बैंक पर चस्पा किया नोटिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के सरसुंदलाल अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज पर संकट गहरा गया है। यहां ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स(एसडीपी) किट खत्म होने की वजह से मरीजों को लौटना पड़ रहा है। अन्य मरीजों की तरह पिछले कई महीनों से कैंसर से जूझ रहे बीएचयू ब्लड बैंक के सीएमओ डॉ. एसके सिंह भी डेंगू से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


चिकित्सक की सलाह पर सिंगल डोनर प्लेटलेट्स चढ़ाया जाना है। इसके लिए शुक्रवार को उन्होंने एक परिजन को भेजा तो पता चला कि एसडीपी किट न होने से प्लेटलेट्स नहीं मिल सकेगा। बातचीत में डॉ. सिंह ने बताया कि जब बीएचयू ब्लड बैंक से एसडीपी नहीं मिला तो उन्होंने किसी तरह महामना कैंसर संस्थान से व्यवस्था कराई।
विज्ञापन


ब्लड बैंक में किट नहीं होने का लगा नोटिस
एसडीपी किट न होने का नोटिस भी यहां चस्पा कर दिया गया है। बताया गया है कि यहां दो दिन से किट खत्म है। स्थिति कब सामान्य होगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी भी नोटिस पर दर्ज नहीं है। बता दें कि डेंगू के इस समय बीएचयू में 23 मरीज भर्ती हैं। आवश्यकतानुसार चिकित्सक यदि मरीजों को एसडीपी की जरूरत बता रहे हैं तो परिजनों के ब्लड बैंक जाने के बाद उन्हें प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रही है। इस तरह की स्थिति तब है जब डेंगू के मरीजों से एसडीपी के लिए 8000 रुपये फीस के लिए जाते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में आंकड़ा
-बीएचयू ब्लड बैंक में एसडीपी के लिए तीन मशीनें हैं। 
-एसडीपी किसी डेंगू मरीज को चढ़ाने से उसका 30 से 40 हजार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ जाता है।
-एसडीपी का चार्ज नियमानुसार 8000 रुपये की रसीद लेनी पड़ती है। 
-इस समय हर दिन औसतन 5 से 10 मरीज एसडीपी के लिए यहां आते हैं।

बीएचयू ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.संदीप कुमार ने बताया कि ब्लड बैंक में दो दिन से एसडीपी किट खत्म हो गई है। इसकी सूचना समय से एमएस ऑफिस को भी भेज दी गई है। फिलहाल मरीजों की सूचना के लिए नोटिस चस्पा करा दिया गया है। जैसे ही किट आ जाएगी, एसडीपी मिलने लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed