{"_id":"59c93ebc4f1c1bce538b45e5","slug":"bhu-girls-lathi-charge-increase-tension-for-bjp-amit-shah-call-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू प्रकरण ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, अमित शाह ने की सीएम योगी से बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू प्रकरण ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, अमित शाह ने की सीएम योगी से बात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंगारी से धधकते शोले में तब्दील हो चुके बीएचयू बवाल प्रकरण ने केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पार्टी विश्वविद्यालय के हर घटनाक्रम पर नजर रख रही है।
पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के नाते खुद पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मसले पर बातचीत की है। जिम्मेदारों को नहीं बख्शने का संकेत खुद सीएम ने दे दिया है।
सरकार के रुख को देखते हुए पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई केंद्र की ओर से भी हो सकती है। हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश नेतृत्व से अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और प्रमुख पदाधिकारी नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हैं। फिलहाल पार्टी इस मामले को संजीदगी से निबटाने में लगी है ताकि विपक्षियों को इसे तूल देने का मौका न मिले।
जिस तरह से विपक्षियों ने इस मामले को हवा दी है उसे लेकर पार्टी बेहद चौकन्नी है। पार्टी के वार्ड स्तर के पदाधिकारियों को भी बीएचयू प्रकरण पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
साथ ही विरोधी दलों की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी पार्टी के लोग नजर रखे हुए हैं और हर घटनाक्रम की जानकारी हाईकमान तक पहुंचाई जा रही है।

अपनी गर्दन बचाने में जुटे वाराणसी के आला अफसर
बीएचयू लंका गेट पर तैनात हैं सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू बवाल मामले में पूरी तरह फेल साबित हुए वाराणसी प्रशासन के आला अफसर अब अपनी गर्दन बचाने की जुगत में हैं। पिछले 12 घंटे में दो बार चार एसीएम के कार्यक्षेत्र बदले जा चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो खुद तक कार्रवाई की आंच न आने पाए, इसलिए ही अधीनस्थों पर यह दिखावे की कार्रवाई की जा रही है। उपद्रव के बाद से समूचा प्रशासनिक अमला बीएचयू परिसर में कैंप किए हुए है, बावजूद इसके हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं।
बीएचयू बवाल मामले में रविवार की रात पहली कार्रवाई हुई। एसओ लंका को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही, सीओ भेलूपुर और एसीएम प्रथम मनोज सागर को स्थानांतरित किया गया। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने एसीएम प्रथम मनोज सागर को ज्ञानवापी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती दी।
जबकि, एसीएम तृतीय का काम देख रहे सुशील कुमार गौड़ को उनकी जगह तैनात किया। सोमवार की दोपहर तक एक बार फिर एसीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया। अंजनी कुमार सिंह को एसीएम द्वितीय, जगदंबा सिंह को एसीएम तृतीय और नीता यादव को एसीएम चतुर्थ की जिम्मेदारी दी गई।
प्रशासनिक अमले में चर्चा रही कि एसीएम के तबादले कई दिनों से प्रस्तावित थे। बीएचयू बवाल के बाद इसे अमलीजामा पहनाकर कार्रवाई का रूप दिया जा रहा है।