{"_id":"61fa84014f42f351793596a1","slug":"bhu-geology-department-six-students-got-jobs-in-placement-before-getting-degree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: भौमिकी विभाग के छह विद्यार्थियों को मिली नौकरी, डिग्री से पहले ही साढ़े सात लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: भौमिकी विभाग के छह विद्यार्थियों को मिली नौकरी, डिग्री से पहले ही साढ़े सात लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट
Wed, 02 Feb 2022 06:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Feb 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू में भौमिकी विभाग के छात्रों को डिग्री मिलने से पहले ही साढ़े सात लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। वेदांता लिमिटेड की ओर से विभाग के छह विद्यार्थियों का चयन किया गया है, इसमें दो छात्राएं भी शामिल हैं। इन सभी की सत्र 2020-22 की डिग्री अगले छह महीने में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के इस दौर में विभागों में ऑनलाइन बहुत से आयोजन कराए जा रहे हैं। भौमिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीपी सिंह ने बताया की कोरोना काल के बाद भी इस प्रकार छात्रों का चयन होना विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को उनके परास्नातक के द्वितीय सेमेस्टर तक की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके प्रारम्भिक परीक्षा कराई गई। इसमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया गया।
विज्ञापन
साक्षात्कार और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर विभाग के छह छात्र कार्तिक, पार्थ, शशांक, स्वाति, कृतिका और सत्या ने चयनित होकर विभाग का मान बढ़ाया है। इनके चयन में विज्ञान संस्थान के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. राजीव भाटला और भूविज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. कोमल वर्मा ने अहम भूमिका निभाई।