फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BHU: Fourth phase seat allotment begins for admission to 2500 PG seats.

BHU Admission 2024: चौथे चरण का सीट आवंटन शुरू, 2500 सीटों पर होना है प्रवेश; इस दिन करें फीस भुगतान

Sun, 14 Jul 2024 03:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2024 03:36 AM IST
सार

Varanasi News: सीएसी के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि 6000 के करीब सीटों पर प्रवेश हो चुका है। उम्मीद है कि चौथे चरण में पीजी की सभी खाली सीटों पर प्रवेश हो जाएगा।

विज्ञापन
BHU: Fourth phase seat allotment begins for admission to 2500 PG seats.
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में स्नातकोत्तर की लगभग 2500 सीटों पर प्रवेश के लिए शनिवार को चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति (सीएसी) ने शेड्यूल जारी करने के साथ ही समर्थ डैशबोर्ड पर सीट आवंटन भी शुरू कर दिया।

विज्ञापन


13 से 15 जुलाई तक आवंटित सीट पर अभ्यर्थियों की स्वीकृति और जुलाई तक स्वीकृत सीटों पर विभाग दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। 17 को शुल्क भुगतान के साथ चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


बीएचयू (BHU) के पीजी पाठ्यक्रमों में 8500 के आसपास सीटें हैं। मुख्य कैंपस के अलावा विश्वविद्यालय से संबद्ध चार महाविद्यालयों वसंता महिला कॉलेज राजघाट, आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया 11 जून से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद बीएचयू और संबद्ध कॉलेजों की लगभग 70 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुका है। मुख्य कैंपस की ज्यादातर सीटें भर चुकी हैं, लेकिन संबद्ध कॉलेजों में बड़ी संख्या में पीजी सीटें खाली हैं। उन पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की सीएसी ने चौथे चरण का सीट आवंटन शेड्यूल जारी कर दिया।

शेड्यूल जारी होने के साथ ही दोपहर 12:30 बजे से समर्थ पोर्टल पर सीट आवंटन लाइव हो गया। अभ्यर्थियों को आवंटित सीट पर 13 से 15 जुलाई दिन के 11:59 बजे तक अपनी स्वीकृति देनी होगी। अभ्यर्थियों के सीट स्वीकार करने के साथ ही 12 से 16 जुलाई को दिन के 11:59 बजे तक विभागों को दस्तावेजों का सत्यापन करना है। 17 जुलाई को दोपहर 11:59 बजे तक दस्तावेज सत्यापन के बाद फीस जमा होगी। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

एमएससी में सीट आवंटन का दूसरा चरण शुरू
पीजी के साथ ही जीएटी-बी परीक्षा के जरिये एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी इन मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स के सत्र 2024-26 में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दूसरे चरण का सीट आवंटन शुरू हो गया है।

दोनों पाठ्यक्रमों की 60 सीटों के लिए 14 से 26 जून तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चली थी। इसके बाद सीट आवंटन शुरू हो गया है। जीएटी-बी के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल वही है, जो पीजी के चौथे राउंड के सीट आवंटन का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed