{"_id":"6abf84c9a3c3d0fe7b0d9016","slug":"bhu-female-professors-duped-of-30-lakh-on-pretext-of-flats-in-varanasi-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू की महिला प्रोफेसरों से फ्लैट के नाम पर 30 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू की महिला प्रोफेसरों से फ्लैट के नाम पर 30 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Oct 2026 03:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:47 PM IST
सार
मई 2021 में उन्होंने और डॉ. शबनम ने सुंदरपुर निवासी बिल्डर अविनाश के प्रोजेक्ट में एक-एक फ्लैट बुक कराया था। दोनों ने 15-15 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि फ्लैट बुक कराने के बाद भी कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बीएचयू की दो महिला प्रोफेसरों से फ्लैट बुकिंग के नाम पर 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुंदरपुर बृजन्क्लेव में फ्लैट बुक कराने के बाद भी कब्जा नहीं मिलने और रकम वापसी के लिए दिए गए चेक बाउंस होने पर चितईपुर पुलिस ने बिल्डर अविनाश उपाध्याय, भाई कालिंदी उपाध्याय, ऋषिकेश उपाध्याय और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डॉ. रीता सिंह की शिकायत के अनुसार, मई 2021 में उन्होंने और डॉ. शबनम ने सुंदरपुर निवासी बिल्डर अविनाश के प्रोजेक्ट में एक-एक फ्लैट बुक कराया था। दोनों ने 15-15 लाख रुपये दिए थे। बिल्डर ने जून 2022 तक फ्लैट बनाकर देने का वादा किया था। एग्रीमेंट में तय किया गया था कि निर्धारित समय पर फ्लैट नहीं मिलने की स्थिति में पूरी रकम ब्याज समेत वापस की जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी फ्लैट नहीं मिले।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मुताबिक, द्वितीय तल पर बुक कराए गए फ्लैटों का निर्माण अब तक अधूरा है। दो वर्षों से उसका मोबाइल फोन भी बंद है। काफी दबाव पर बिल्डर ने दोनों को 15-15 लाख रुपये के चेक दिए, लेकिन बैंक में जमा करने पर वे बाउंस हो गए। एक महीने बाद दोबारा दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। इसके बाद डॉ. रीता सिंह ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि दस्तावेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन