फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Fee Hike ABVP workers do Dhanteras Puja at protest site dean office

BHU Fee Hike: ABVP कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर की धनतेरस पूजा, बोले- यहीं मनाएंगे दिवाली

Sat, 22 Oct 2022 09:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 09:06 PM IST
सार

बीएचयू में फीस वृद्धि पर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। फीस वृद्धि के विरोध में धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर धनतेरस पूजा की। 

विज्ञापन
BHU Fee Hike ABVP workers do  Dhanteras Puja at protest site dean office
अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय पर पिछले 8 दिन से धरना जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय पर ही दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी अगर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि का निर्णय वापस न लेने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय पर पिछले आठ दिन से कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही धनतेरस मनाया। परिषद के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि बीएचयू प्रशासन द्वारा विभिन्न कोर्स की फीस एवं छात्रावास की फीस में बढ़ोतरी की गई है, जो कि छात्रों के साथ अन्याय है। इस दौरान उपाध्यक्ष पल्लव सुमन, आदित्य तिवारी, साक्षी सिंह, पुनीत मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

दीपावली बाद दोपहर में बंद रहेगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर

दीपावली के अगले दिन 25 अक्तूबर की दोपहर 12 से अगले दिन सुबह 6.02 बजे तक बीएचयू विश्वनाथ मंदिर बंद रहेगा। मंदिर की साफ-सफाई के बाद उसे दर्शनार्थियों के दर्शन-पूजन के लिए 26 अक्तूबर सुबह सात बजे खोला जाएगा। श्री विश्वनाथ मंदिर के मानित व्यवस्थापक प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार आकाशीय घटनाओं का भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों तरह का प्रभाव होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed