{"_id":"65aa638977b8f63eb60a4e8d","slug":"bhu-exam-postponed-on-22-january-for-ram-temple-consecration-ceremony-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाली BHU की परीक्षा टली, छात्रों की मांग पर जारी हुआ आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाली BHU की परीक्षा टली, छात्रों की मांग पर जारी हुआ आदेश
Fri, 19 Jan 2024 05:27 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:27 PM IST
सार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को बीएचयू में होनी वाली परीक्षा को टाल दिया गया है। छात्रों ने परीक्षा नियंता समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस दिन की परीक्षा को टालने की मांग की थी।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरे देश में उत्सव का माहौल है। वहीं बीएचयू में 22 जनवरी को होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं को विश्वविद्यालय प्रशासन ने टाल दिया है। इस बारे में 19 जनवरी को परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पहले ही विश्वविद्यालय के छात्रों ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिसर में होने वाले आयोजन का हवाला देते हुए परीक्षा नियंता समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस दिन की परीक्षा को टालने की मांग की थी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंता कार्यालय ने जो आदेश जारी किया है, उसमें यह बताया गया है कि परीक्षा की नई तिथि के बारे में विभागाध्यक्ष, संकायप्रमुख सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन