फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU entrance test may be postponed if corona infection increases

कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो टल सकती है बीएचयू की प्रवेश परीक्षा

Tue, 24 Mar 2020 10:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
BHU entrance test may be postponed if corona infection increases
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बीएचयू की सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के भी टलने के आसार दिख रहे हैं। बीएचयू प्रशासन की ओर से फिलहाल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जा रही है, लेकिन संक्रमण बढ़ा तो परीक्षा टालने पर भी विचार हो सकता है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 25 स्नातक और 131 स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 जनवरी से 12 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।  विश्वविद्यालय की ओर से 26 अप्रैल से 29 मई तक देश के 202 शहरों में प्रवेश परीक्षा कराई जानी है। चूंकि इस समय देश में लॉकडाउन है, ऐसे में प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


नियमानुसार 26 अप्रैल से होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 10 दिन पहले तक प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को मिल जाने चाहिए, लेकिन इसकी तैयारी पर भी काफी असर पड़ रहा है। बीएचयू प्रशासन प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी की बात तो कर रहा है, लेकिन सूत्रों की माने तो संकट बढ़ने पर प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। फिलहाल, अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक इंतजार करना होगा। अगर स्थिति सामान्य रही तो प्रवेश परीक्षा कराने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन, 10 अप्रैल के बाद भी अगर ज्यादा असर रहता है तो नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। अभी प्रवेश परीक्षा टालने जैसे कोई स्थिति नहीं है।

मनोज पांडेय, परीक्षा नियंता,बीएचयू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed