{"_id":"6151f1f0fe994e6f7d37350d","slug":"bhu-entrance-exam-2021-entrance-examinations-for-admission-in-bhu-start-know-complete-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Entrance Exam 2021: बीएचयू में दाखिले के लिए आज से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं, जानें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Entrance Exam 2021: बीएचयू में दाखिले के लिए आज से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं, जानें पूरा कार्यक्रम
Tue, 28 Sep 2021 12:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:33 AM IST
सार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए परीक्षाएं 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक चलेंगी। जहां तीन पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सत्र 2021-22 में यूजी (ग्रेजुएट, स्नातक), पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट, स्नातकोत्तर) में दाखिले के लिए 28 सितंबर से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी। चार अक्तूबर तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा के पहले दिन कुल 48 पाठ्यक्रमों के लिए सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) माध्यम से परीक्षा होगी। इसमें सबसे अधिक पीजी के 40 और यूजी के आठ पाठ्यक्रम शामिल हैं। एनटीए की ओर से वाराणसी समेत अन्य जगहों पर बने केंद्रों पर दिन भर परीक्षा की तैयारी चलती रही।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में यूजी में 23 और पीजी में 94 कोर्स के लिए इस बार एनटीए की ओर से परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए यूपी में 23 केंद्रों समेत देशभर में कुल 185 केंद्र बनाए गए हैं। एनटीए की ओर से पहले दिन यूजी में बीएफए(बैचलर आफ फाइन आर्टस), बीपीए(बैचलर आफ परफार्मिंग आर्टस) के सात अलग-अलग पाठयक्रमों की परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा पीजी में एमएसी कृषि, भौतिकी, गणित, एमए और आचार्य मिलाकर कुल 40 पाठयक्रमों की परीक्षा भी पहले दिन ही कराई जा रही है।
विज्ञापन
तीन पाली में होगी परीक्षा
पहली पाली- सुबह 8 से 10 बजे तक
दूसरी पाली- दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक
तीसरी पाली- शाम 5 बजे से 7 बजे तक