फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU earned Rs 8 crore by selling garbage, 50 thousand square feet of space became vacant

Varanasi News: बीएचयू ने कचरा बेचकर कमाए 8 करोड़, 50 हजार वर्गफीट जगह हुई खाली

Tue, 05 Nov 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
BHU earned Rs 8 crore by selling garbage, 50 thousand square feet of space became vacant
- दशकों से विभागों में पड़ा था लैब का कचरा, किराया बढ़ाकर 10 करोड़ अतिरिक्त कमाए
विज्ञापन

- 10 साल पहले कंडम हो चुकीं 50 पुरानी एंबेसडर कार भी शामिल

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू ने कचरा बेचकर आठ करोड़ रुपये कमा लिए। सभी विभागों में कई साल से रखे कई क्विंटल बेकार उपकरणों को हटाया गया। करीब 50 हजार वर्ग फीट की जगह को लैब और विभागों के कचरे से मुक्त कराया गया। इसे स्क्रैप में बेचने से आठ करोड़ की कमाई हुई। इसमें 10 साल पहले कंडम हो चुकीं 50 पुरानी एंबेसडर कार भी शामिल हैं।


कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बताया कि बीते तीन साल में बीएचयू की आय 50-60 प्रतिशत बढ़ी है। 2020 में 1414 करोड़ के मुकाबले 2024 में 2293 करोड़ की आय हुई। आय बढ़ाने के लिए सरकारी ग्रांट, रेंट, ट्यूशन फीस और डोनेशन की रकम को बढ़ाया गया। दुकानों के बकाया रेंट, बिजली के बिल, हाॅस्टल फीस को रिकवर कराया। कैंपस में दुकानों के रेट बढ़ाए गए। जिन्होंने किराया नहीं दिया था, उन्हें चिह्नित कर उनसे वसूली की गई। पहले किराये से छह से सात करोड़ रुपये की आय होती थी, 2023-24 में 16 करोड़ की आय हुई। इसके अलावा डोनेशन भी बीते तीन साल में करीब पांच गुना तक बढ़ा है। 80 लाख से पौने चार करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed