फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Convocation ceremony Uttariya-Safa will be distributed for six days main ceremony on 12 december

BHU: दीक्षांत समारोह...छह दिन बंटेंगे उत्तरीय-साफा, 12 को मनेगा मुख्य समारोह; शामिल होने के लिए ये काम करें

Mon, 24 Nov 2025 12:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 12:24 PM IST
सार

Convocation in BHU: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्तरीय और साफा वितरण भी किया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
BHU Convocation ceremony Uttariya-Safa will be distributed for six days main ceremony on 12 december
पिछले वर्ष बीएचयू के दीक्षांत समारोह में जश्न मनाते छात्र- छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बीएचयू में 105वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। 12 दिसंबर को आयोजित स्वतंत्रता भवन में दीक्षांत समारोह के लिए छह दिसंबर से 11 दिसंबर तक विद्यार्थियों में दीक्षांत परिधान उत्तरीय और साफा का वितरण संबंधित संकायों से होगा। विद्यार्थियों में डिग्री का वितरण 12 से 16 दिसंबर तक संकायों में किया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह को लेकर परीक्षा विभाग के साथ ही संकायों में भी तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए कमेटियों का गठन किया गया है। मुख्य समारोह 12 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित है। समारोह के मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत दीक्षांत भाषण देंगे। संकायों में होने वाले समारोह में जो छात्र शामिल होना चाहते हैं, उन्हें स्टूडेंट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए भी दीक्षांत समारोह अलग से आयोजित किया जाएगा। पदक पाने वाले मेधावियों की सूची इस महीने के अंत तक फाइनल हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उत्तरीय पर दिखेगा बीएचयू का सिंह द्वार
दीक्षांत परिधान में छात्राओं के लिए रेड बॉर्डर वाली सफेद साड़ी और छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा/ धोती निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जो उत्तरीय छात्र-छात्राओं को दी जाएगी, उस पर बीएचयू का लोगो और मेन गेट यानी सिंह द्वार की आकृति बनी रहेगी। इसके अलावा साफा भी दिया जाएगा। उत्तरीय और साफा सभी संकायों में 6 से 11 दिसंबर तक पहुंच जाएगा। यहीं से विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर उसको ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed