फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

बीएचयू अस्पताल में बढ़ेंगे बेड, गंर मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 05 Aug 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब संसाधन भी बढ़ाए जाने लगे हैं। इसमें जहां बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में बुधवार से 70 और बेड बढ़ाए जा रहे हैं वहीं मल्टीपैरामीटर मॉनिटर भी उपलब्ध कराया गया है। इससे गंभीर मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर समीक्षा के दौरान मरीजों को हर हाल में समय पर अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि बीएचयू में इलाज के लिए बुधवार से 70 बेड और बढ़ा दिए जाएंगे जिसके बाद यहां कुल बेड की संख्या 280 हो जाएगी। इसके अलावा मल्टीपैरामीटर मॉनिटर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कमिश्नर ने कोविड अस्पताल में मरीजो को भर्ती न करने और एंबुलेंस में पड़े रहने की जानकारी पर नाराजगी जताते हुए बताया कि ऐसे अस्पतालों की शिकायत मिलने पर संबंधित अस्पताल पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया कि अस्पतालो के चिकित्सा अधीक्षक का जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है उस पर मरीज के रेफर करने की जानकारी देनी होगी। जब भी कोई मरीज अस्पताल पहुंचे तो उसे भर्ती करने में किसी तरह की कोई देरी न किया जाए। उधर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सैंपल बढ़ाए जाने और कांटेक्ट ट्रेसिंग के लोगों की प्राथमिकता के आधार पर सैम्पलिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से लंका, भेलूपुर, काशी विद्यापीठ क्षेत्र में मरीजों की संख्या को देखते हुए इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक सैम्पलिंग करने और शहरी क्षेत्र में दो, ग्रामीण क्षेत्र के लिए विशेष रूप से काशी विद्यापीठ के लिए एक टीम बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। बताया कि इसके साथ ही जिले के शहरी क्षेत्र में 26 और ग्रामीण क्षेत्र में 11 टीमें हो जाएगी। जिलाधिकारी ने एक अन्य बैठक में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य, सीएमओ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed