{"_id":"5f15edec8ebc3e9f7008365e","slug":"bhu-city-news-vns5369676159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में प्रवेश परीक्षा संग सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में प्रवेश परीक्षा संग सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके साथ ही सेमेस्टर सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी भी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जल्द ही प्रवेश परीक्षा की समय सारणी भी जारी की जा सकती है जबकि सेमेस्टर परीक्षा के बारे में भी कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रवेश के लिए आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा की डेट भी प्रस्तावित हो गई है। 16 से 31 अगस्त तक होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर के विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा विभाग की ओर से प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम बनाने के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा कराने संबंधी औपचारिकताएं भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित किया जा सकता है।
इसके साथ ही यूजीसी के निर्देश के बाद अब विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा भी कराने की तैयारी भी चल रही है। परीक्षा कब से होगी और क्या प्रारूप होगा इस बारे में अभी विचार विमर्श चल रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के साथ ही सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी भी चल रही हैं। नियमानुसार सभी प्रक्रिया कराई जाएगी।