{"_id":"5efa4a608ebc3e42fb10aa42","slug":"bhu-city-news-vns5330129172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में ऑपरेशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में ऑपरेशन बंद
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के ऑपरेशन थिएटर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यहां हड्डी रोग से जुड़े मरीजों का ऑपरेशन नहीं होगा। तीन दिन पहले जूनियर डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। जूनियर डॉक्टर के संपर्क में आने वाले डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन भी कर दिया गया है। ऑपरेशन कब से शुरू होंगे इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. संजीव गुप्ता का कहना है कि आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया जा चुका है और डिपार्टमेंट के ऑपरेशन थिएटर को अगले आदेश के लिए बंद कर दिया गया है। जूनियर डॉक्टर के साथ ही क्वारंटीन वालों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट की ओटी खोलने पर कोई फैसला होगा।
आईएमएस बीएचयू के अलग-अलग डिपार्टमेंट में एक सप्ताह केे अंदर तीन जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक स्वास्थ्य कर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक के बाद एक सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां रहने वाले डॉक्टर पहले से अधिक सतर्कता बरत रहे हैं। हालांकि कोविड गाइडलाइन के अनुसार हॉस्टल का सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है और मेडिकल टीम को क्वारंटीन भी किया जा रहा है।