फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU CHS admission process people start protest against lottery system intensifies former vice chancellor also wrote letter

बीएचयू सीएचएस: लॉटरी सिस्टम से दाखिले का विरोध तेज, अभिभावकों में आक्रोश, पूर्व कुलपति ने भी लिखा लिखा पत्र

Mon, 04 Apr 2022 10:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 10:09 AM IST
सार

बीएचयू द्वारा संचालित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और बॉयज स्कूल (सीएचएस ) में होने वाले दाखिले की प्रक्रिया को लेकर विरोध जारी है। आज सीएचएस के मुख्य द्वार पर अभिभावक धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। 

विज्ञापन
BHU CHS admission process people start protest against  lottery system intensifies  former vice chancellor also wrote letter
लॉटरी सिस्टम से दाखिले पर एनएसयूआई ने जताया था विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  द्वारा संचालित सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा निरस्त कर ई लॉटरी सिस्टम लागू करने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएचयू प्रशासन के फैसले के बाद अब अभिभावकों ने भी विरोध करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज सीएचएस के मुख्य द्वार पर अभिभावक धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। 

विज्ञापन


बीएचयू की ओर से सीएचएस में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 30 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्रों ने सेंट्रल आफिस पर धरना प्रदर्शन कर कुलपति को ज्ञापन सौंपकर फिर से पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की थी।
विज्ञापन


पूर्वांचल अभिभावक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद पांडेय और महामंत्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अभिभावक भी अपना विरोध दर्ज कराएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि जब कोरोना का संक्रमण कम हो गया है तो प्रवेश परीक्षा निरस्त करने का फैसला लेना अनुचित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कुलपति ने बीएचयू वीसी को लिखा पत्र

बीएचयू सीएचएस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की जगह लॉटरी सिस्टम लागू करने के विरोध में जयप्रकाश यूनिवर्सिटी छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने बीएचयू के कुलपति को पत्र लिखकर छात्र हित में प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की है।

प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि सीएचएस में छह, नौ में प्रवेश लॉटरी के माध्यम से करने का फैसला घोर अन्याय है। ऐसे में छात्र हित में लॉटरी सिस्टम का लागू न किया जाए। उधर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को देर शाम कुलपति आवास पहुंचकर यहां गेट पर बैठे सुरक्षाधिकारियों को प्रो. हरिकेश सिंह द्वारा लिखे पत्र की कॉपी रिसीव कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed