{"_id":"6223bccb8fe3cc56b119f348","slug":"bhu-and-vidyapeeth-team-qualified-for-all-india-varanasi-news-vns641873953","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू और विद्यापीठ की टीम ने ऑल इंडिया के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू और विद्यापीठ की टीम ने ऑल इंडिया के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने रजत पदक जीता। जबकि बीएचयू की टीम चौथे स्थान पर रही। शनिवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने दूसरा और चौथा स्थान हासिल कर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
काशी विद्यापीठ के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ पीतांबर दास ने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबला पूर्वांचल विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ टीम के बीच हुआ। जिसमें 16-11 के स्कोर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय विजेता रही। जबकि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। काशी विद्यापीठ की टीम 25 से 29 मार्च को केरल के कालीकट विश्वविद्यालय में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में पहले स्थान की पूर्वांचल विश्वविद्यालय, पंडित आरएसएस विश्वविद्यालय तीसरे और चौथे स्थान की बीएचयू की टीम भी हिस्सा लेंगी।