फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU alumnus sends help of 150 oxygen concentrators from London to India 

बीएचयू के पूर्व छात्र ने लंदन से भारत को भेजी मदद, देश को 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 40 बनारस को भेजे

Tue, 11 May 2021 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 May 2021 04:24 PM IST
सार

लंदन में स्थापित की है आईएमआर कंपनी। इस समय लंदन के बड़े उद्योगपतियों में होती है गिनती।

विज्ञापन
BHU alumnus sends help of 150 oxygen concentrators from London to India 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना काल में संक्रमितों की मदद के लिए देश ही नहीं दुनिया से भी मदद के हाथ बढ़ रहे हैं। लंदन के उद्योगपति अनिरुद्ध मिश्र ने भारत के लिए 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। इसमें से 40 कंसट्रेटर बनारस में बांटे गए हैं।

विज्ञापन


अनिरुद्ध की पढ़ाई आईआईटी बीएचयू से हुई है। उन्होंने लंदन में आईएमआर कंपनी स्थापित की है। इस समय उनकी गिनती लंदन के बड़े उद्योगपतियों में होती है। अपने देशवासियों को संकट में देखकर अनिरुद्ध ने 150 आक्सीजन कंसट्रेटर भेजकर मदद की है।
विज्ञापन


बनारस में उनके सहयोगी अतुल राय ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वह मशीन है जो वातावरण की हवा से ऑक्सीजन छानकर मरीज को 5 से 10 लीटर प्रति घंटे की दर से उपलब्ध कराता है। शहर में यह मशीन जिलाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, मारवाड़ी अस्पताल, पोद्दार अंध विद्यालय, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज को प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आनंदमयी अस्पताल को दी एक लाख की मदद
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपने परिवार की तरफ से एक लाख रुपये का चेक आनंदमयी अस्पताल को दिया है। जिलाधिकारी ने महामारी से बचाने के लिए हाथ बढ़ाने की अपील भी जारी की है। अस्पताल के अखिलेश खेमका ने बताया गया कि माता आनंदमयी अस्पताल द्वारा पिछले एक माह से लोगों को निशुल्क आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें और भी लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी के परिवार की ओर से आज एक लाख की धनराशि का चेक अस्पताल को प्राप्त हुआ है।

सीआरपीएफ ने किया बाबा कीनाराम आश्रम का सैनिटाइजेशन
कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए शहर में सैनिटाइजेशन लगातार जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस की ओर से सोमवार को रविंद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम आश्रम में सैनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान जवानों ने आम जनता से मास्क पहनने और दो गज शारीरिक दूरी के पालन की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed