{"_id":"58fb62cd4f1c1be6398b56c4","slug":"bhu-admission-test-will-start-from-this-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तारीख से शुरू होगी बीएचयू की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस तारीख से शुरू होगी बीएचयू की प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 22 Apr 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इस बार चार लाख से अधिक आवेदन आए हैं। बीएचयू के के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी, वहीं स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 16 मई से शुरू होनी हैं। अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली ये प्रवेश परीक्षाएं देश भर में 16 केंद्रों पर होंगी। 30 अप्रैल को प्रथम पाली में बीएड स्पेशल और द्वितीय पाली में बीपीएड की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 31 मई तक और स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 30 मई तक चलेंगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा के करीब सप्ताह भर पहले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं उनके ई-मेल पर भी इसकी सूचना दी जाएगी। बता दें कि इस बार बीएचयू में आगामी शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए सवा चार लाख आवेदन आए हैं। इसमें तीन लाख 10 हजार 261 स्नातक और एक लाख 19 हजार 217 स्नातकोत्तर के लिए आवेदन आए हैं।
सबसे अधिक आवेदन बीएससी गणित के लिए हैं। इसके बाद बीएससी कृषि और बीएससी बायो के लिए भी रिकार्ड तोड़ आवेदन किए गए हैं।
यहां होगी प्रवेश परीक्षाएं
दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर दक्षिणी परिसर, गोरखपुर, लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, वड़ोदरा, गुवाहाटी, दीमापुर, भुवनेश्वर, कोची और जयपुर।