फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Admission 2024: Fifth phase seat allotment begins for admission on 1200 PG seats.

BHU Admission 2024:PG की 1200 सीटों पर Admission के लिए पांचवें चरण का सीट आवंटन शुरू

Sun, 21 Jul 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
BHU Admission 2024: Fifth phase seat allotment begins for admission on 1200 PG seats.
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के पीजी पाठ्यक्रमों (PG Courses) में प्रवेश के लिए पांचवें और अंतिम चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार चरण के प्रवेश के बाद मुख्य कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में अब भी 1200 सीटें खाली हैं, जिन पर दाखिला लेने के लिए शनिवार को शेड्यूल जारी करने के साथ ही बीएचयू ने सीट आवंटन भी शुरू कर दिया। 22 जुलाई तक अभ्यर्थियों की ओर से सीटों को स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद विभाग दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। 24 जुलाई को फीस भुगतान के साथ पांचवें चरण का प्रवेश संपन्न हाे जाएगा। पीजी में प्रवेश के लिए यह अंतिम चरण है। इसके बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएचयू के पीजी पाठ्यक्रमों की 8500 सीटों पर प्रवेश के लिए 11 जून से सीट आवंटन प्रक्रिया चल रही है। चार चरणों की प्रक्रिया के बाद 7300 सीटों पर प्रवेश हो पाया है। 1200 सीटें अब भी खाली हैं। इनमें ज्यादा सीटें कॉलेजों की हैं। इन पर दाखिले के लिए शनिवार को पांचवें चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई। केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि पांचवें और अंतिम चरण में पीजी की पूरी सीटें भर जाने की उम्मीद है। 24 को फीस भुगतान के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed