फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 12 medical students suspended, room-sealed

बीएचयू में 12 मेडिकल छात्र निलंबित, कमरे सील

Fri, 10 Feb 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Fri, 10 Feb 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
BHU 12 medical students suspended, room-sealed
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
वीडियो बनाने को लेकर मंगलवार की देर रात मेडिकल हॉस्टल आत्रेय में हुई मारपीट की घटना में 12 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। बीएससी नर्सिंग और एमबीबीएस के इन छात्रों को महीने भर के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही, हॉस्टल के 11 कमरे सील कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीएससी नर्सिंग के एक छात्र द्वारा एमबीबीएस के छात्रों का वीडियो बनाने को लेकर मंगलवार की देर रात हास्टल में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में छह से अधिक छात्र घायल हुए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन में घटना में शामिल एमबीबीएस के पांच और बीएससी नर्सिंग के सात छात्रों को महीने भर के निलंबित कर दिया है। उनसे हॉस्टल सुविधा भी छीन ली गई है। चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने बताया कि गुरुवार को इन छात्रों के 11 कमरे सील कर दिए गए हैं और मामले की जांच के लिए कमेटी भी बना दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed