फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhojpuri stars Dinesh Lal Yadav Trupti Shakya and Manoj Tiwari will perform at Pindra Mahotsav in Varanasi

काशी में पिंडरा महोत्सव: भोजपूरी सितारों का होगा जमघट, दिनेश लाल यादव समेत ये कलाकार मचाएंगे धमाल

Fri, 15 Dec 2023 06:25 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 15 Dec 2023 06:25 PM IST
सार

महोत्सव 24 दिसंबर को सुबह दस बजे से शुरू होगा। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम
होंगे। इसमें मोहन राठौर, मनोहर सिंह, अलका सिंह, लोक कलाकार फरुवाही नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Bhojpuri stars Dinesh Lal Yadav Trupti Shakya and Manoj Tiwari will perform at Pindra Mahotsav in Varanasi
dinesh lal yadav - फोटो : Instagram

विस्तार

पर्यटन विभाग की ओर से नेशनल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव में भोजपूरी फिल्म स्टार के अलावा जाने माने लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसमें फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव व तृप्ति शाक्या प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन


महोत्सव 24 दिसंबर को सुबह दस बजे से शुरू होगा। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें मोहन राठौर, मनोहर सिंह, अलका सिंह, लोक कलाकार फरुवाही नृत्य की प्रस्तुति देंगे। आयोजन के दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता के बाद स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी, अनुभा, अंजलि उर्वशी की भी प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन के अंतिम दिन 26 दिसंबर को तृप्ति शाक्या और पवन सिंह का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


महोत्सव में लगेगा रोजगार मेला और विकास प्रदर्शनी
महोत्सव में सभी विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला भी लगेगा। पिंडरा विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की पूरी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं विधायक 
पिंडरा विधानसभा विकास का केंद्र बन गया है। यहां महोत्सव में देश की आजादी में योगदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ रोजगार मेला और विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। - डॉ अवधेश सिंह, विधायक, पिंडरा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed