फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhavishya Jyoti Samman 2026 Hard work and merit honored at Commissioner Office Varanasi

भविष्य ज्योति सम्मान 2026: मेहनत और मेधा का कमिश्नर ऑफिस में सम्मान, प्रमाणपत्र और मेडल से नवाजी गईं छात्राएं

Fri, 31 Jul 2026 12:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 31 Jul 2026 12:10 PM IST
सार

भविष्य ज्योति सम्मान 2026 के तहत वाराणसी में दसवीं और 12वीं की यूपी, सीबीएसई और सीईएससीई बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
Bhavishya Jyoti Samman 2026 Hard work and merit honored at Commissioner Office Varanasi
दीपक मधोक, एसके अग्रवाल, संतोष अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2026 के तहत बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कचहरी स्थित कमिश्नर ऑफिस ऑडिटोरियम (विकास भवन के सामने) में हुए समारोह में दसवीं और 12वीं की यूपी, सीबीएसई और सीईएससीई बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशिष्ट अतिथियों के हाथों सम्मान से नवाजा गया। इन सभी मेधावियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों के अलावा शिक्षाविद और कॅरिअर काउंसलर छात्राओं को कॅरिअर के लिए मार्गदर्शन भी दिए। यहां छात्राओं को कॅरिअर से जुड़ी जानकारी के साथ ही उनके प्रश्नों का उत्तर भी मिला। अमर उजाला की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह होता है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार सहयोगी है। अधिक जानकारी के लिए 96755501128 पर संपर्क किया करें।
विज्ञापन


ये रहे प्रायोजक
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सनबीम कॉलेज फॉर विमेन है। पावर्ड बाई कैटजी और श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स हैं।

ये रहे सह प्रायोजक
कार्यक्रम के सह प्रायोजकों में बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, डॉ. विपिन सिंह, जालान्स, अनंत हॉस्पिटल, श्री गणपति होंडा है। बैंकिंग पार्टनर बैंक ऑफ बड़ौदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की ये पहल बेहद सराहनीय है। ऐसे सम्मान से मेधावियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। -दीपक मधोक, चेयरमैन, सनबीम ग्रुप


मेधा का सम्मान होना चाहिए। इससे सम्मान पाने वालों के साथ ही अन्य बच्चों में भी आगे बढ़ने का उत्साह जागृत होता है। -एसके अग्रवाल, डायरेक्टर, कैटजी

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। -संतोष अग्रवाल, अधिष्ठाता, हरे कृष्ण ज्वेलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed