फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bharat ratna ustad bismillah khan death anniversary today

पुण्यतिथि विशेष, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां 'गंगा में स्नान करना हमारे लिए उतना ही जरूरी है जितना शहनाई बजाना'

Sun, 21 Aug 2022 02:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 21 Aug 2022 02:50 PM IST
सार

शहनाई के जरिये सुबह ए बनारस में रंग भरने वाले बिस्मिल्लाह को आज भी गंगा का किनारा ढूंढता है। बनारस उनकी रूह में बसता था। वे पांच वक्त की नमाज भी पढ़ते तो देवी सरस्वती की उपासना भी उनके लिए जरूरी थी।

विज्ञापन
bharat ratna ustad bismillah khan death anniversary today
बिस्मिल्लाह खां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नजीर बनारसी ने कहा था कि सोएंगे तेरी गोद में एक दिन मरके, हम दम भी जो तोड़ेंगे तेरा दम भर के, हमने तो नमाजें भी पढ़ी हैं अक्सर, गंगा तेरे पानी से वजू कर-कर के...। बिस्मिल्लाह खां भी गंगा को अपनी मां मानते थे और कहते थे गंगा में स्नान करना हमारे लिए उतना ही जरूरी है जितना शहनाई बजाना। चाहे कितनी भी सर्दी हो गंगा में नहाए बिना सुकून ही नहीं मिलता।
विज्ञापन

 

bharat ratna ustad bismillah khan death anniversary today
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां। - फोटो : अमर उजाला
शहनाई जिनके नाम से जानी जाती है, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां कबीर की परंपरा वाले बनारस के सच्चे वारिस थे। सुबह ए बनारस की लालिमा में घुली हुई शहनाई की धुन 16 सालों से खामोश है। शहनाई के जरिये सुबह ए बनारस में रंग भरने वाले बिस्मिल्लाह को आज भी गंगा का किनारा ढूंढता है। बनारस उनकी रूह में बसता था। वे पांच वक्त की नमाज भी पढ़ते तो देवी सरस्वती की उपासना भी उनके लिए जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

bharat ratna ustad bismillah khan death anniversary today
बिस्मिल्लाह खां
पोते नासिर ने बताया कि दादा जी बनारस से अपने रिश्ते के बारे में कहा करते थे कि यहां गंगा जी सामने हैं, यहां नहाइए, मस्जिद है, नमाज पढ़िए और बालाजी मंदिर में जाकर रियाज करिए। माता सरस्वती की उपासना करने वाले उस्ताद से जब सवाल पूछा गया कि शहनाई में आखिर इतनी मिठास कैसे है तो वह चेहरे पर बरबस ही मुस्कान बिखेरते हुए कहते थे कि हमने कुछ पैदा नहीं किया है, जो हो गया, बस ऊपर वाले का करम है। पूरी जिंदगी तो मंगलागौरी और पक्का महाल में रियाज करते हुए बीती है कहीं न कहीं तो शहनाई से बनारस का रस टपकना लाजमी है।
शहनाई के जरिये सुबह ए बनारस में रंग भरने वाले बिस्मिल्लाह को आज भी गंगा का किनारा ढूंढता है। बनारस उनकी रूह में बसता था। वे पांच वक्त की नमाज भी पढ़ते तो देवी सरस्वती की उपासना भी उनके लिए जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed