फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Jodo Yatra: Ajay Rai started Bharat Jodo Yatra from Sarnath gave this answer on the stampede in Mathura

Bharat Jodo Yatra: सारनाथ से अजय राय ने की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, मथुरा में हुई भगदड़ पर दिया ये जवाब

Thu, 22 Dec 2022 02:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Dec 2022 02:10 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अजय राय ने सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार बुद्ध मंदिर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। अजय राय से पूछा गया कि बुधवार को मथुरा में यात्रा के दौरान भगदड़ हुई जिसपर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस पर अजय राय ने कहा-

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Ajay Rai started Bharat Jodo Yatra from Sarnath gave this answer on the stampede in Mathura
सारनाथ से अजय राय ने की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गुरुवार सुबह 11 बजे सारनाथ से हुई।  कांग्रेस नेता अजय राय ने सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार बुद्ध मंदिर से यात्रा की शुरुआत की। ये यात्रा पांडेयपुर, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया मदनपुरा, असि होते हुए रविदास घाट पर समाप्त होगी। यात्रा में राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तरीय के नेता, कार्यकर्ता शामिल हैं। 

विज्ञापन

इस दौरान अजय राय से पूछा गया कि बुधवार को मथुरा में यात्रा के दौरान भगदड़ हुई जिसपर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस पर अजय राय ने कहा- भगदड़ हुई, इसका मतलब कि भीड़ हो रही है। भीड़ का होना ये दर्शाता है कि जनता का झुकाव कांग्रेस के पक्ष में है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



लटके-झटके वाले बयान पर अजय राय की सफाई
कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को चंदौली पहुंची। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रयाग जोन और पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में नगर के शास्त्री पार्क से शुरू हुई यात्रा पीडीडीयू नगर भ्रमण के बाद चंदौली और सैयदराजा में पहुंची। इस बहाने कांग्रेस नेताओं ने अपनी ताकत दिखाई।
पत्रकार वार्ता में अजय राय ने कहा कि लोगों के दिल में बैठी सरकार के भय को हटाने और लोगों को जोड़ने के लिए भारत जोड़ा यात्रा की शुरूआत हुई है। पूरे देश में इसका असर दिख रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री अजय राय ने स्मृति ईरानी पर दिए गए विवादित लटके-झटके वाले बयान पर भी सफाई दी। कहा कि हमने आम बोल चाल कि भाषा में बताया था कि काम लटका हुआ है और रास्ते टूटे-फुटे हैं। इस पर चलने में झटके लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed