फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhagya Lakshmi app Four accused arrested for online gambling selling tickets 12 and giving 100 to winners

भाग्य लक्ष्मी एप: ऑनलाइन जुआ खेल रहे चार आरोपी अरेस्ट, 12 रुपये में बेचते थे टिकट; जीतने वाले को 100 देते थे

Fri, 24 Oct 2025 04:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 04:01 PM IST
सार

भाग्य लक्ष्मी एप से लॉटरी खेल रहे लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कोतवाली, लक्सा, दशाश्वमेध, चौक और चेतगंज, सिगरा में भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Bhagya Lakshmi app Four accused arrested for online gambling selling tickets 12 and giving 100 to winners
चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को काशीपुरा में भूत भैरव मंदिर के पास छापा मारकर भाग्य लक्ष्मी एप से ऑनलाइन लॉटरी खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 1950 रुपये नकद और एक मोबाइल भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


मैदागिन चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भूत भैरव मंदिर के पीछे कुछ युवक ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान मोहित सेठ निवासी जतनवर, मोनू निवासी सप्तसागर, कल्लू सेठ निवासी कबीर मठ, और गौरव वर्मा निवासी कलुआपुरा के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 रुपये का टिकट बेचते हैं। नंबर खुलने पर जीतने वाले को 100 रुपये देते थे। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से बरामद मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कोतवाली से औरंगाबाद तक ऑनलाइन लॉटरी का नेटवर्क फैला है। कोतवाली, लक्सा, दशाश्वमेध, चौक और चेतगंज, सिगरा में सुबह 10.15 बजे से रात 9.45 बजे तक जुआ खेला जा रहा है। हर 15 मिनट में 12 रुपये में बिकने वाले लॉटरी टिकट को खरीद कर लोग दांव लगाते हैं। हाल ही में एसओजी-2 टीम का गठन करने के बाद ऑनलाइन लॉटरी के सिंडिकेट पर कुछ हद तक रोक लगी थी, लेकिन फिर से ऑनलाइन जुआ खेलने वालों का तादाद बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed