फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhagwan Ram Tulsi Sahastrarchan ganga river in varanasi

Varanasi News: भगवान राम का हुआ तुलसी सहस्त्रार्चन, मां सीता का कुमकुमार्चन; हुई सांगीतिक प्रस्तुतियां

Sat, 20 Apr 2024 12:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 12:14 PM IST
सार

Varanasi News: सांस्कृतिक आयोजन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस दौरान भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
Bhagwan Ram Tulsi Sahastrarchan ganga river in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

विस्तार

राम तारक आंध्रा आश्रम में रामराज्य पट्टाभिषेक के तहत तुलसी सहस्त्रार्चन और कुमकुमार्चन के अनुष्ठान हुए। 21 ब्राह्मणों ने भगवान राम का सहस्त्र तुलसी अर्चन किया। वहीं, सुहागिन महिलाओं ने माता सीता का रोरी और कुमकुम से लक्ष कुमकुमार्चन किया। शनिवार को गंगा की लहरों पर भगवान राम की झांकी के साथ ही महोत्सव का समापन होगा।

विज्ञापन


मानसरोवर स्थित श्री राम तारका आंध्रा आश्रम में श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेकम के 10वें दिन विविध अनुष्ठान हुए। शाम छह बजे से आश्रम के प्रांगण में अयोध्या में राममंदिर व रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कराने वाले लक्ष्मीकांत दीक्षित का सम्मान किया गया। इसके बाद आश्रम प्रांगण में हंसिका ने गायन की प्रस्तुति दी। तबले पर कृष्ण कुमार उपाध्याय, हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने संगत की। 
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय के विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम के जरिए नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति में कुमार, अमित कुमार गुप्ता, प्रमोद विश्वकर्मा, ईशा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष पीवीआर शर्मा, यू आर के मूर्ति, पूर्णम श्रीनिवास, रश्मि, वी वी सुंदर शास्त्री रहे। संचालन डॉ. बी. सत्यावर प्रसाद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed