{"_id":"5adb114e4f1c1b84028b5c21","slug":"bhadohi-will-be-first-smoke-free-district-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का यह पहला जिला जो होगा धुआं मुक्त, चार साल में इतने लोगों को मिले गैस कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का यह पहला जिला जो होगा धुआं मुक्त, चार साल में इतने लोगों को मिले गैस कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 21 Apr 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रहें हैं। एलपीजी कनेक्शन की मदद से घर की महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानी से निजात मिल रही है।
यह बातें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संयुक्त सचिव आशुतोष जिंदल ने कही। वह भदोही के हॉस्टल चौराहे के समीप गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला एलपीजी पंचायत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भदोही में जिस तरीके से गरीबों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं, इससे यह कुछ महीनों में देश का पहला धुआं मुक्त जिला होगा। उन्होंने कहा कि 1955 से देश में एलपीजी कनेक्शन की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
2013 तक 13.5 करोड़ उपभोक्ता एलपीजी से जुड़े, जबकि पिछले चार साल में यह आंकड़ा 22.5 करोड़ तक पहुंच गया। ग्रामीण इलाकों में नई एजेंसी खुलने से लोगों को रोजगार मिल रहा है, वहीं एलपीजी से खाना पकाने से धुएं से होने वाली बीमारियों से भी लोग बचेंगे।
होम डिलीवरी की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसमें सुधार होगा। जिले में अब तक 98 हजार लोगों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए गए। जबकि आगामी एक साल में 37 हजार लोगों को और दिया जाएगा।