{"_id":"5c51e68cbdec224c974d0589","slug":"bhadohi-school-van-fire-incedent-ten-children-were-discharged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में स्कूल वैन हादसा: दस बच्चे डिस्चार्ज हुए, छह का अभी भी चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में स्कूल वैन हादसा: दस बच्चे डिस्चार्ज हुए, छह का अभी भी चल रहा इलाज
Thu, 31 Jan 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही में स्कूल वैन में आग लगने से झुलसे छह बच्चों का अब भी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। चार आईसीयू, जबकि दो प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती हैं। उधर, मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को ट्रामा सेंटर में सक्रियता अधिक दिखी।
दोपहर में चिकित्सकों ने आईसीयू जाकर भर्ती बच्चों के इलाज की जानकारी ली। बताया गया कि भर्ती बच्चों की सेहत में सुधार हो रहा है। 12 जनवरी की सुबह भदोही के लखनो गांव में स्कूली वैन में गैस सिलेंडर से आग लग गई थी।
हादसे में 19 बच्चे झुलस गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सप्ताह भर बाद इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। हालत में सुधार होने पर दस बच्चों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि छह अन्य बच्चों की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है।
विज्ञापन
अभिभावकों के मुताबिक, चिकित्सकों ने बच्चों के पूरी तरह से ठीक होने में दो से तीन महीने का समय लगने की बात कही है।

उधर, बच्चों के इलाज को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद 29 जनवरी की शाम बच्चों को जनरल सर्जरी वार्ड से प्लास्टिक सर्जरी वार्ड के सेमी प्राइवेट कक्ष में शिफ्ट किया गया है। इलाज को लेकर भी विशेष सावधानी बरती जा रही है।
ये बच्चे हैं भर्ती
माही (7), आरुषि सिंह (8), नैनसी (10), प्रिंस (5) आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि आस्था (6), अंश सिंह (8) प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में हैं।
ये बच्चे हैं भर्ती
माही (7), आरुषि सिंह (8), नैनसी (10), प्रिंस (5) आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि आस्था (6), अंश सिंह (8) प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में हैं।