फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi Rooms ransacked thieves pull shocking feat crowded area jewelry worth 20 lakh missing

Bhadohi News: कमरे तहस-नहस, भीड़भाड़ वाली जगह पर चोरों का हैरतअंगेज कारनामा; 20 लाख के आभूषण गायब मिले

Mon, 10 Aug 2026 08:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 10 Aug 2026 08:00 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही में बैंगलौर गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। मकान ओबीटी कंपनी के सामने राजमार्ग किनारे भीड़भाड़ वाले इलाके में है। चोरों ने अंदर रखी तीन आलमारियों के ताले तोड़े और इत्मीनान से सामान खंगालकर जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bhadohi Rooms ransacked thieves pull shocking feat crowded area jewelry worth 20 lakh missing
चोरी के बाद कमरे में बिखरे सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली के गोपपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने बंद घर से लाखों के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने लबे सड़क पर स्थित घर का ताला तोड़कर घर में रखे आभूषण आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। राजमार्ग पर ओबीटी कंपनी के सामने स्थित घर के लोग बैंगलौर गए थे। वहां से लौटने पर उन्हें चोरी के सामने का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए हैं।

विज्ञापन




मकान स्वामी तौरेत खान का मकान वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर ओबीटी कालीन कंपनी के सामने स्थित है। बीते 30 जुलाई को वे परिवार के साथ मकान में ताला बंद कर बैंगलौर रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनके अनुसार उन्होंने जाते समय पूरे मकान के खिड़की और दरवाजे अच्छे से बंद किए थे और लॉक भी लगाए थे। 
विज्ञापन


रविवार की देर शाम वे परिवार के साथ घर लौटे तो देखा कि मकान के मुख्य गेट का ही ताला टूटा है। अनहोनी की आशंका में घर के अंदर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। चोरों ने बड़ी ही इत्मिनान के साथ तीन अलमारी के तालों को तोड़कर सभी सामान को घर में बिखेर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आभूषणों की चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने एक सोने का सेट, दो सोने का चेन, 3 सोने की अंगूठी, नथिया, बिंदिया, सोने का चार झाला, बच्चों के कंगन सहित तीन जोड़ी चांदी की पायल, थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच सहित अन्य कीमती जेवरात चुरा ले गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डाग स्क्वायड आदि की मदद से पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

कोविड काल में भी हुई थी चोरी
पीड़ित तौरेत खान ने पुलिस को बताया कि इसी मकान में कोविड काल के दौरान भी चोरी की घटना हुई थी। उस समय पुलिस ने जांच-पड़ताल की थी और कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए थे। पीड़ित का आरोप है कि जांच के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया था। इस बार हुई चोरी के बाद पीड़ित ने पूर्व की घटना में संदिग्ध रहे लोगों के नाम भी बताए हैं।

पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जा रहा है। - सच्चिदानंद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, भदोही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed