फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi MLA Vijay Mishra evicted from government land appeal from DM Court dismissed

भदोही: सरकारी जमीन से विधायक विजय मिश्र बेदखल, डीएम कोर्ट से अपील खारिज

Fri, 18 Dec 2020 03:17 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi MLA Vijay Mishra evicted from government land appeal from DM Court dismissed
चहारदीवारी गिराती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी के भदोही जिला स्थित नवधन गांव में जीटी रोड पर ग्राम समाज की जमीन पर बनी बाहुबली विधायक विजय मिश्र की चहारदीवारी को शुक्रवार को प्रशासन ने ढहा दिया। तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी होने के बाद जिलाधिकारी न्यायालय में भी विधायक की अपील खारिज हो गई। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण गिराना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विधायक ने नवधन में लगभग तीन विस्वा जमीन रजिस्ट्री कराई थी। लेकिन कब्जा ज्यादा रकबे पर किया गया था। भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी की शिकायत पर राजस्व विभाग ने जांच कराई तो 0.600 हेक्टेयर रकबे पर विधायक का कब्जा पाया गया। गत दिनों ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव की कोर्ट ने लेखपाल की रिपोर्ट पर कब्जा पाते हुए बेदखली का आदेश दिया। साथ ही विधायक पर पांच लाख क्षतिपूर्ति भी लगाया।
विज्ञापन



विधायक के अधिवक्ता ने इस आदेश को चुनौती देते हुए जिलाधिकारी न्यायालय में अपील की जिसे जिलाधिकारी ने भी खारिज कर दी। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर में भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर जमीन पर बनी चहारदीवारी को तोड़वाया जाने लगा। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विधायक पक्ष की अपील खारिज होने के बाद अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। गौरतलब है कि लगभग ढाई बीघे अतिरिक्त जमीन पर विधायक की बाउंड्री बनाई गई थी, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed