फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi Crime News: Murder by slitting throat in children dispute, police arrest

भदोही: शराब पिलाने का लालच देकर नहर किनारे रेता था गला, बच्चों के विवाद में ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 08:55 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Fri, 25 Jun 2021 08:55 PM IST
सार

दत्तीपुर गांव के पास नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार की सुबह घमहापुर निवासी साबिर का शव मिला था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू, खून से सना कपड़ा और बाइक को बरामद किया। 

विज्ञापन
Bhadohi Crime News: Murder by slitting throat in children dispute, police arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के औराई कोतवाली क्षेत्र स्थित दत्तीपुर गांव में नहर के किनारे युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश है। निशानदेही पर पुलिस ने चाकू, खून से सना कपड़ा और बाइक को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्चों के मामूली विवाद में साबिर की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को औराई कोतवाली में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दत्तीपुर गांव के सामने कृषि अनुदान केंद्र के पास नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव मिला था। इसकी शिनाख्त भदोही के घमहापुर निवासी साबिर के रूप में हुई। घटना के खुलासे के लिए सीओ अजय कुमार, कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी दी गई थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या में शामिल सौदागर अली निवासी घमहापुर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक  के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी सौदागर ने बताया कि मृतक साबिर के बड़े भाई कासिम का मेरे भाई अमजद से एक माह पूर्व बच्चों की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में अमजद को हल्की चोटें आई थी। इसी रंजिश को लेकर 23 जून की रात एक अन्य साथी इरफान निवासी काशीपुर के साथ साबिर को लिया। उसे शराब पिलाने का लालच दिया तो वह तैयार हो गया। पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसे महराजगंज के एक ढाबे पर लेकर गए जहां शराब पिलाई गई। उसके बाद दत्तीपुर नहर के पास सूनसान स्थल पर ले जाकर गला काटकर हत्या कर दी। लाश को पानी भरे खेत में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चाकू, आरोपी का खून से सना कपड़ा और एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तारी टीम में स्वॉट प्रभारी विनोद दूबे, प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल सर्वेश राय, तुफैल अहमद, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, सुनील कन्नौजिया शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed