फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi: Corona infection confirmed in three more people, figure 82

भदोही : तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 82 पहुंचा आंकड़ा

Fri, 12 Jun 2020 08:06 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Corona infection confirmed in three more people, figure 82
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले में शुक्रवार को तीन और कोरोना मरीज सामने आए। तीनों को भदोही में बनाए गए एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक अभोली क्षेत्र के टेमा गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ का सैंपल गत सात जून को लिया गया था। बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन


औराई क्षेत्र के घोसिया निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल 11 जून को जांच के लिए भेजा गया था। पीजीआई लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। अमवा भदोही पिचपलिया गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का सैंपल 10 जून को जांच के लिए भेजा गया था। उसकी जांच रिपोर्ट भी शुक्रवार को वाराणसी से आई। इसमें वह पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि तीनों संक्रमितों की जांच रिपोर्ट ट्रैकर पोर्टल पर पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें आइसोलेशन सेंटर भेजा जाएगा। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा।

591 जांच रिपोर्ट का इंतजार
भदोही जिले से अब तक कुल 2705 संदिग्ध लोगों का सैपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इनमें से 2114 जांच रिपोर्ट आ चुकी है। 591 जांच रिपोर्ट अब भी लंबित हैं। सीएमओ के मुताबिक 89 स्वैब शुक्रवार को भी जांच के लिए भेजे गए। हालांकि दो लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इसके साथ ही कुल डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 36 हो चुकी है। तीन दिन से अधिक समय से लंबित जांच रिपोर्ट वालों की संख्या 65 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed