फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mass murder in Varanasi reward amount of Vicky increased to 50 thousand DCP Kashi Zone proposal

वाराणसी में सामूहिक हत्याकांड : विक्की की इनाम की राशि बढ़ाकर की जाएगी 50 हजार, DCP काशी जोन ने भेजा प्रस्ताव

Mon, 25 Nov 2024 05:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 05:35 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी के भदैनी में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में पुलिस की तफ्तीश आज भी जारी है। मृतक राजेंद्र के भतीजे विशाल उर्फ विक्की की तलाश में बिहार, झारखंड, मुंबई समेत विभिन्न राज्यों में पुलिस की खोजबीन जारी है। इधर, डीसीपी काशी जोन ने विक्की पर इनाम की राशि को दोगुना कर दिया है।

विज्ञापन
Mass murder in Varanasi reward amount of Vicky increased to 50 thousand DCP Kashi Zone proposal
विशाल उर्फ विक्की का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदैनी निवासी एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या में शक के घेरे में आए बड़े भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की का 20वें दिन रविवार को भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। इस बीच विक्की पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने के लिए डीसीपी काशी जोन ने ज्वाइंट सीपी (अपराध एवं मुख्यालय) को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


संभावना जताई गई है कि सोमवार को ज्वाइंट सीपी (अपराध एवं मुख्यालय) विक्की पर इनामी राशि बढ़ाने का आदेश जारी कर सकते हैं। भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी का शव गत पांच नवंबर को उनके घर में मिला था। सभी की गोली मार कर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस की तलाश है जारी
घटना के बाद से ही राजेंद्र के छोटे भाई कृष्णा का बड़ा बेटा विक्की लापता है। उसकी तलाश में लगाई गई पुलिस की 10 टीमों के हाथ पूरी तरह से खाली है। 20 नवंबर को डीसीपी काशी जोन ने विक्की पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद विक्की पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया तो उन्होंने विक्की पर घोषित इनाम की राशि 50 हजार रुपये करने के लिए ज्वाइंट सीपी (अपराध एवं मुख्यालय) को प्रस्ताव भेजा। 

इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि इनामी राशि बढ़ाने के लिए शनिवार को ज्वाइंट सीपी (अपराध एवं मुख्यालय) को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी इनामी राशि बढ़ाने के संबंध में आदेश नहीं हुआ है। उधर, ज्वाइंट सीपी (अपराध एवं मुख्यालय) डॉ. के एजिलरसन ने बताया कि अवकाश पर होने के कारण वह डीसीपी काशी जोन के प्रस्ताव को देख नहीं सके हैं। सोमवार को कार्यालय में डीसीपी काशी जोन के पत्र को देख कर इनामी राशि बढ़ाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

खुलासा न होने के बावजूद कार्रवाई किसी एक पर नहीं
भदैनी निवासी एक परिवार के पांच लोगों की हत्या हुई। नृशंस हत्याकांड का आरोपी 20वें दिन भी नहीं पकड़ा जा सका। मगर, भेलूपुर सर्किल के एसीपी, भेलूपुर थानाध्यक्ष, अस्सी चौकी इंचार्ज, घटना की रात भेलूपुर थाने के नाइट अफसर, संबंधित क्षेत्र के बीट आरक्षी या फैंटम दस्ते के आरक्षियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसे लेकर पुलिस महकमे में ही चर्चा है कि इतनी बड़ी वारदात हुई और चिह्नित आरोपी पकड़ा तक नहीं गया। फिर, ऐसी लचर कार्यशैली के लिए आला अधिकारी जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed