फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beware of Banarsi, police captains who have done bullet checks in the district, challan of 11 , 28 seazed

बनारसी हो जाएं सावधान, जिले में आ गए हैं बुलेट चेक करने वाले पुलिस कप्तान, 11 सीज 28 का हुआ चालान

Mon, 20 Jul 2020 11:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Beware of Banarsi, police captains who have done bullet checks in the district, challan of 11 , 28 seazed
चौकाघाट चौराहे पर बुलेट चेक करवाते एसएसपी अमित पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

सावन महीने के तीसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जा रहे एसएसपी ने चौकाघाट में अचानक बुलेट मोटरसाइकिल की चेकिंग शुरू कर दी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि सभी बुलेट को स्टार्ट कर साइलेंसर चेक करें। जिसमें से भी तेज आवाज निकले या मोडिफाइड हो, उसे सीज कर दें। 

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चेकिंग शुरू हो गई और बुलेट सवार लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। एसएसपी अमित पाठक ने सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से अपील की कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए घर के आसपास के शिवालय में ही दर्शन-पूजन कर किया करें।

विज्ञापन

11 बुलेट सीज, 28 का हुआ ई-चालान

Beware of Banarsi, police captains who have done bullet checks in the district, challan of 11 , 28 seazed
वाहनों की जांच करती वाराणसी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

बुलेट में साइलेंसर बदलवाकर तेज आवाज निकालने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार की देर शाम तक कार्रवाई की। अभियान चलाकर 11 बुलेट सीज किया गया तो वहीं 28 बुलेट का ई-चालान हुआ। 

एसएसपी अमित पाठक के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। एसएसपी ने थानेवार निर्देशित किया है कि बुलेट में साइलेंसर बदलवाने और बिक्री करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed