फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Better arrangements should be made around the temple and pandal: Municipal Commissioner

मंदिर और पंडाल के आसपास बेहतर हो व्यवस्था : नगर आयुक्त

Tue, 23 Sep 2025 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Better arrangements should be made around the temple and pandal: Municipal Commissioner
नवरात्रि की तैयारियों के मद्देनजर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सोमवार को नव दुर्गा मंदिरों, पूजा पंडालों के आसपास इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर और पंडाल के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मार्ग मरम्मत, पर्याप्त मार्ग प्रकाश, शुद्ध पेयजल वाटर टैंकर की व्यवस्था की जाए। दुर्गा मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर कहीं भी सीवर ओवर फ्लो न हो। किसी तरह की समस्या होने पर समाधान कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने शहर में मूर्ति विसर्जन के लिए बने कुंडों, तालाबों का भी निरीक्षण किया। मूर्ति विसर्जन से पहले सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा। आदमपुर जोन के शैलपुत्री देवी मंदिर के आसपास बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। मछोदरी स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के मार्ग के दोनों तरफ मछोदरी पार्क के गेट से लेकर पुलिस चौकी मछोदरी तिराहे तक नाली के साथ इंटरलॉकिंग कार्य कराएं। ट्रांसफर स्टेशन के सामने वाले मछोदरी पार्क के वॉल की पेंटिंग कराएं। इस मार्ग में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाएं। ट्रांसफर स्टेशन के पास बनाए गए मलबा केंद्र को स्थानांतरित करते हुए पीलीकोठी स्थित धनेसरा तालाब के पास बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed