फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beniyabagh parking work completed 79 percent

बेनियाबाग पार्किंग का काम 79 प्रतिशत हुआ पूरा

Sat, 26 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Beniyabagh parking work completed 79 percent
र्स्माट सिटी योजना के तहत बेनियाबाग पार्क में भूमिगत पार्किंग का 79 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 23.31 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण इस साल पूरा हो जाएगा। अब तक तकरीबन 18 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके बनने से गोदौलिया, गिरजाघर, चौक आदि इलाकों में आने वालों को एक बड़ा पार्किंग स्थल मिलेगा। यहां अपनी गाड़ियों को खड़ा कर दर्शन पूजन व खरीदारी कर सकेंगे। इसमें पार्क के साथ साथ पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। यह पार्किंग भूमिगत होगी। यह 16500 वर्ग मीटर क्षेत्र में है। यहां 470 चार पहिया और 130 दो पहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। पार्क में फुटबाल मैदान, ओपन जिम, योग गार्डेन आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। बैठने के लिए आरामदायक कुर्सी आदि का प्रबंध किया जा रहा है। बेनियाबाग में बेस बनाने का काम चल रहा है। इसके अलावा चारों तरफ चहारदीवारी बनाने का काम जारी है। स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के चलते थोड़ा काम प्रभावित हो रहा है। मौसम अनुकूल होने पर काम तत्काल शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
बेनियाबाग पार्किंग का काम तेजी से चल रहा है। इस साल काम पूरा हो जाएगा। चूंकि बारिश का समय होने से थोड़ी दिक्कत आ रही है। मौसम अनुकूल होने पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- गौरांग राठी, सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed