फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Before committing suicide knife was placed an old woman made to sign bond of 40 lakh rupees

UP: होटल में खुदकुशी से पहले वृद्धा की गर्दन पर चाकू रखकर 40 लाख का साइन कराया था बांड, जानें पूरा मामला

Mon, 04 Aug 2025 05:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 05:36 PM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इन्हीं तीनों ने वृद्धा थंगापल्ली को उकसाया था। वृद्धा को मारने-पीटने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Before committing suicide knife was placed an old woman made to sign bond of 40 lakh rupees
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

Varanasi News: तेलंगाना के करीम नगर की कालोजी नगर निवासी वृद्धा थंगापल्ली स्वरूपा की खुदकुशी के चार माह बाद सुसाइड नोट के जरिए तेलंगाना के तीन आरोपियों के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया।

विज्ञापन


खुदकुशी से पहले तेलंगाना में तीन आरोपियों ने वृद्धा की गर्दन पर चाकू रखकर 40 लाख रुपये के बांड पेपर पर साइन कराया था। इस घटना के बाद वृद्धा ने मंडुवाडीह के ककरमत्ता स्थित फोर एलिमेंट होटल के 104 नंबर कमरे में जान दे दी थी। उस समय सुसाइड नोट होने के बावजूद मंडुवाडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। चार माह से बेटा चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन


साफ्टवेयर इंजीनियर पीड़ित बेटे थंगापल्ली तेजा ने मंडुवाडीह पुलिस को बताया कि 29 मार्च को तेलंगाना के ही रहने वाले बोल्गाम चंदन कुमार, बोल्गाम अनुदीप उर्फ वेंकटेश गौड व अडेली कोंडल रेड्डी ने धारदार हथियार मेरे और मां की गर्दन पर रखकर 40 लाख रुपये का बांड पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिया और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

इस दौरान तीनों ने बहुत मारा-पीटा। इतना डरा धमका दिया गया कि तेलगांना छोड़कर भागना पड़ा। मां को लेकर वह वाराणसी अए। अस्सी घाट स्थित गेस्ट हाउस में रहे। 3 अप्रैल ककरमत्ता स्थित होटल फॉर एलिमेन्ट के कमरा नंबर 104 में रुके। 4 अप्रैल को वह जरूरी काम से हैदराबाद रवाना हुआ।

आरोपी बोल्गाम चंदन कुमार, बोल्गाम अनुदीप (वेकटेंश गौड़) अडेली कोंडल रेड्डी के कृत्य से मां थंगापल्ली स्वरूपा मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित थी कि पांच अप्रैल को 12:40 बजे खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में आरोपी बोल्गाम चंदन कुमार, बोल्गाम अनुदीप (वेकटेंश गौड़) अडेली कोंडल रेड्डी का नाम लिखा और घटना का जिक्र किया।

उस समय तहरीर देने के बावजूद तत्कालीन मंडुवाडीह एसएचओ ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राय वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए तेलंगाना स्थित कोतवाली में केस ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed