{"_id":"5e562b028ebc3ef4011e7a46","slug":"bees-attack-on-people-during-performing-funeral-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, डंक मार-मार कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, डंक मार-मार कर घायल किया
Wed, 26 Feb 2020 01:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:53 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। लोगों को मधुमक्खियों ने काट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह वहां से भागकर लोगों ने जान बचाई।
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह की मां सरला देवी का सोमवार की दोपहर निधन हो गया था। इस दौरान परिजनों को आने में देर होने की वजह से दाह संस्कार का कार्यक्रम मंगलवार की सुबह रखा गया था। आश्रम मोड़ से लोग नौ बजे के करीब महुआनार स्थित श्मशान घाट अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे कि चिता सजाकर उस पर शव रख दिया गया, जैसे ही घी और धूप के साथ चिता को आग लगाई गई तो कुछ ही देर में देखते ही देखते बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद लोगों पर उन्होंने हमला कर दिया। इससे मौके पर चीख पुकार मच हो गई। तमाम लोगों ने वहीं लेट कर किसी तरह जान बचाई, लेकिन बहुत से लोगों को मधुमक्खियों ने काट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में अशोक सिंह(45), बनवारी(55), शाह मोहम्मद(40), जगन्नाथ भाई(60), यज्ञ नारायण(55), जगत नारायण(45), केशव(35), लालजी(63), शिवशंकर मौर्या(66), राधेश्याम(50), संतोष(45), लक्ष्मण(52), सर्वजीत सिंह(54), अवनीश(30), चंद्रिका(56), सुरेंद्र(38) समेत तमाम लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। इस दौरान सभी को आसपास के चिकित्सालय में भर्ती करके उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।