{"_id":"b25765cf64f2b4ef0e8e0388f70025c5","slug":"bed-m-ed-exam-ten-online-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड, एमएड परीक्षा के लिए दस से ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड, एमएड परीक्षा के लिए दस से ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्री (बीएड), शिक्षाचार्य (एमएड) सहित अन्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दस जुलाई से शुरू होगी। इससे पूर्व संबंधित छात्र आठ से 15 जुलाई तक ई-चालान प्रिंट कर नौ से 16 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई तक किया जा सकता है। इसके बाद भरे गए फार्म की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग/कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय में 23 जुलाई तक जमा होंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाए जाने का फैसला लिया गया है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा ने बताया कि परिसर के शिक्षाशास्त्री, शिक्षाचार्य, ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री (बीलिब आईसी), पुरातत्व संग्रहालय पीजी डिप्लोमा, संगीत प्रमाण पत्रीय, विदेशी भाषा डिप्लोमा और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षाशास्त्री के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक/श्रेणी सुधार के परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा का फार्म भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को कॉलेजों को लॉगिन, पासवर्ड दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित कॉलेज और परीक्षार्थी आठ से पंद्रह जुलाई तक चालान प्रिंट कर इलाहाबाद बैंक के किसी भी शाखा में नौ से सोलह जुलाई तक परीक्षा फीस जमा कर सकेंगे। 17 तक भरे फार्मों की 18 से 20 जुलाई तक जांच होगी, जिसकी हार्ड कॉपी 23 जुलाई को विश्वविद्यालय में जमा होगी।