{"_id":"6abd5dd6c8fa73959f091946","slug":"became-a-fake-sub-inspector-after-completing-an-mba-police-cap-and-uniform-found-in-his-scorpio-arrested-varanasi-news-c-20-vns1056-1563792-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एमबीए के बाद बना फर्जी दरोगा, स्कॉर्पियो में पुलिस की टोपी और वर्दी मिली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एमबीए के बाद बना फर्जी दरोगा, स्कॉर्पियो में पुलिस की टोपी और वर्दी मिली, गिरफ्तार
विज्ञापन
टोल टैक्स और चालान से बचने के लिए बनवाया था कूटरचित आईकार्ड, खुद को प्रेस रिपोर्टर भी बताता था
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुद को उप निरीक्षक और प्रेस रिपोर्टर बताकर घूम रहे अनुभव आनंद पांडेय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस का कूटरचित आईकार्ड, प्रेस कार्ड, पुलिस की टोपी-वर्दी और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। राजनीतिक ध्वज लगी स्कॉर्पियो भी पुलिस ने सीज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने टोल टैक्स और चालान से बचने के लिए फर्जी पुलिस आईकार्ड बनवाया था।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को दारोगा दिनेश सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पांडेयपुर चौराहे मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो खड़ी मिली। यातायात बाधित हो रहा था। पुलिसकर्मियों ने चालक से वाहन हटाने और चालान की बात कही तो उसने खुद को प्रेस रिपोर्टर बताते हुए हिंदी दैनिक का आईकार्ड दिखाया। पूछताछ में चालक की पहचान चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के डेढ़वलिया, पांडेयपुर मिल्की निवासी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, वाहन पर पुलिस लिखा देखकर पूछताछ की गई तो उसने खुद को यूपी पुलिस का उप निरीक्षक बताया और पुलिस का आईकार्ड दिखाया। कार्ड पर पद, जन्मतिथि, वैधता और पीएनओ नंबर अंकित था, लेकिन पीएनओ नंबर के संबंध में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, एमबीए तक पढ़ाई करने वाला आरोपी बेरोजगार है। उसने टोल शुल्क और पुलिस के चालान से बचने के लिए अपनी मर्जी से फर्जी आईकार्ड बनवाया था। स्कॉर्पियो उसने अपने चचेरे भाई की बताई।