फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beauty of banaras char chand: Gaurav Path will be in the heritage look, Koval Stone Pathway will attract

बनारस की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद: हेरिटेज लुक में होगा गौरव पथ, लुभाएगा कोवल स्टोन पाथवे

Sat, 10 Oct 2020 01:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Oct 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Beauty of banaras char chand: Gaurav Path will be in the heritage look, Koval Stone Pathway will attract
अस्सी घाट। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा तट से गोदौलिया चौराहे तक बनने वाला गौरव पथ हेरिटेज लुक में होगा। पाथवे पर लगने वाले कोवल स्टोन पर्यटकों को लुभाएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडलीय कार्यालय सभागार में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सड़क की डिजाइन और मैटीरियल पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।

विज्ञापन

रोड के बीच में सात फीट चौड़ाई में सीसी रोड वाहनों के आवागमन के लिए बनेगा। इसी लेवल पर दोनों ओर लगभग 2.5 फीट चौड़ाई में कोवल स्टोन का पाथवे और उसके बाद दुकानों की तरफ खुली नाली बनेगी।
विज्ञापन



कोवल स्टोन पाथवे इतना मजबूत होगा कि सामान उतारने-चढ़ाने में वाहन सीसी रोड से उस पर आ जाएं तो टूटेगा नहीं। सड़क व पाथवे का पानी सरलता से निकले, इसके लिए खुली नाली होगी। पत्थर की एकरूपता, सीसी रोड को रंगीन बनाकर आकर्षक बनाया जाएगा। इस निर्णय पर व्यापारियों ने कमिश्नर को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि मैदागिन से गोदौलिया की यह सड़क पर्यटकों, श्रद्धालुओं व व्यापारियों के लिए ईज ऑफ मूवमेंट होगी। गोदौलिया-दशाश्वमेध रोड, दशाश्वमेध प्लाजा, दशाश्वमेध घाट, श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और गंगा घाटों की फसाड लाइट इसे हेरिटेज का रूप देंगी। 

सजेंगे आठ चौराहे और आठ सड़कें
मंडलायुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत 8 चौराहे और 8 बड़ी सड़कों को टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया जा रहा है। कोई व्यक्ति मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ की तरफ इंट्री करता है या गोदौलिया से दशाश्वमेध, श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरफ इंट्री करता है तो सुंदर, हेरिटेज, सुविधाजनक व्यवस्था वाला यह क्षेत्र उसे आकर्षित करेगा।

कमिश्नर के सुझाव पर व्यापारियों ने मैदागिन से गोदौलिया सड़क के दोनों ओर अपने प्रतिष्ठानों पर साइनेज व फसाड लाइट अपने स्तर से कराने की सहमति दी। बैठक में एमएलसी अशोक धवन, नगर आयुक्त गौरांग राठी, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed